दिवाली से पहले निवाड़ी में पुलिस का बड़ा एक्शन, व्यापारी के घर में मिले इतने अवैध पटाखे की पुलिस रह गई दंग

निवाड़ी: जिले के पृथ्वीपुर थाना क्षेत्र में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अवैध पटाखों का भंडारण करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के घर से भारी मात्रा में पटाखे और विस्फोटक सामग्री बरामद की है।

दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि नेगुवा गांव के रहने वाले शिवनारायण गुप्ता अपने घर में अवैध रूप से पटाखे का भंडारण कर रहे हैं। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने शिवनारायण गुप्ता के घर पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान पुलिस को शिवनारायण गुप्ता के घर से भारी मात्रा में काशीराम ब्रांड के पटाखे मिले। इन पटाखों को घातक माना जाता है।

पुलिस कर रही कार्रवाई

पुलिस ने जब शिवनारायण गुप्ता से पूछा कि लाइसेंस है? तो उसने कहा नहीं। पुलिस ने शिवनारायण गुप्ता को विस्फोटक अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ कर रही है कि वह यह अवैध पटाखे कहां से लाता था और कहां बेचता था। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हुई है। पुलिस का कहना है कि वह इस तरह के मामलों पर लगातार नजर रख रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी।

दिवाली के पहले पुलिस का एक्शन

बता दें कि दिवाली आते ही प्रदेश में अवैध पटाखों की बिक्री शुरू हो गई है। पैसे कमाने के लालच में दुकानदार और व्यापारी चोरी छुपे पटाखे बेचने का काम करते हैं। वे खुलेआम विस्फोटक अधिनियम का मखौल उड़ाते हैं। इसी क्रम में पुलिस ने आज निवाड़ी में पुलिस ने छापामार कार्रवाई की है।

kesarianews
Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।