उज्जैन: मध्य प्रदेश की उज्जैन जिले को महाकाल की नगरी के नाम से भी जाना जाता है। हर दिन यहां बड़ी संख्या में भक्त बाबा महाकाल के दर्शन करने आते हैं। महाकालेश्वर मंदिर में देश-विदेश से आने वाले भक्त बड़ी संख्या में दान भी करते हैं। शनिवार को पहली बार किसी भक्त ने बाबा महाकाल को भस्म आरती में अमेरिकन डॉलर से बनाई नोटों की माला भेंट की है। अमेरिक नोटों की माला देखकर मंदिर प्रशासन भी सकते में रह गया। बताया जा रहा है कि इस माला में करीब 200 अमेरिकी डॉलर हैं।
महाकाल का चढ़ाई गई माला
भस्म आरती के बाद बाबा महाकाल को अमेरिकी डॉलर की माल चढ़ाई गई। मंदिर प्रशासन के अनुसार, यह माला दान पेटी में रखी थी। दान करने वाले ने अपना नाम नहीं बताया और दान देकर मंदिर परिसर से चला गया।
डोनाल्ड ट्रंप की जीत से खुश था भक्त
हाल ही में अमेरिका में राष्ट्रपति के चुनाव हुए हैं। इन चुनावों में डोनाल्ड ट्रंप को जीत मिली है। अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की जीत होने के बाद बाबा महाकाल की नगरी में आए एक भक्त ने बाबा महाकालेश्वर को करीब 200 अमेरिकी डॉलर की माला भेंट की।
भारतीय रुपये में कितने की है माला
महाकाल मंदिर प्रशासक गणेश धाकड़ ने बताया कि माला किसने दी, ये नहीं पता चल पाया है। भस्म आरती के दौरान एक भक्त ने माला अर्पित की और आग्रह किया कि यह माला भगवान को पहनाई जाए। माला भगवान को अर्पित करने के बाद दान पेटी में डाल दी गई है। जानकारी के अनुसार, भारतीय करेंसी के अनुसार, माला में लगे डॉलरों की कीमत करीब 2 लाख रुपये तक हो सकती है।
Author: kesarianews
शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

