विदिशा लोकसभा सीट से टिकट मिलने के बाद शिवराज ने लिखा- जनता की सेवा में कोई कसर नहीं छोडूंगा

भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश की 24 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान को विदिशा से प्रत्याशी बनाया गया है। टिकट मिलने के बाद शिवराज ने एक्स पर लिखा कि मैं विदिशा की जनता की सेवा में कोई कसर नहीं छोडूंगा।
प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी युगपुरुष और युगदृष्टा हैं। उन्होंने भारत का अभूतपूर्व विकास कर जनकल्याण का इतिहास रचा और अब विकसित भारत का संकल्प भी उनके ही नेतृत्व में पूरा होगा। इस संकल्प को पूरा करने में मुझे भी गिलहरी की तरह योगदान देने का अवसर मिला है।
विदिशा संसदीय क्षेत्र से मेरा अत्यंत आत्मीय रिश्ता है, यहां की जनता ने पांच बार सांसद के रूप में चुनकर मुझे सेवा करने का सौभाग्य दिया। एक बार पुनः पार्टी ने अपने इसी परिवार की सेवा का अवसर दिया है।
प्रधानमंत्री देश की जनता के दिल में हैं। उनके नेतृत्व में भाजपा 400 से अधिक सीटें प्राप्त कर सरकार बनाएगी। हर दिल से आवाज आ रही है कि ‘अबकी बार, फिर मोदी सरकार’ मैं आदरणीय प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में जनता की सेवा करने में कोई कसर नहीं छोडूंगा।

kesarianews
Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।