इंदौर के पांच थानों के टीआइ बदले, मल्हारगंज टीआइ को बाणगंगा भेजा

इंदौर। इंदौर शहर में पांच थानों के टीआइ को बदला गया है। इनकी जगह नई पदस्थापना की गई है। मल्हारगंज थाना प्रभारी को बाणगंगा भेजा गया है।
कौशल्या चौहान को पुलिस लाइन इंदौर से महिला थाना का टीआइ बनाया गया है। वहीं सतीश पटेल को पुलिस लाइन से थाना संयोगितागंज भेजा गया है। सुजित श्रीवास्तव पुलिस लाइन से खजराना थाने भेजे गए हैं। शिवकुमार रघुवंशी को पुलिस लाइन से मल्हारगंज थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं मल्हारगंज थाना प्रभारी लोकेश सिंह भदौरिया को बाणगंगा थाना प्रभारी बनाया गया है।

kesarianews
Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।