केंद्र में मंत्री पद को लेकर शिवराज सिंह ने दिया बयान

विदिशा से लोकसभा के उम्मीदवार बनाए गए शिवराज सिंह चौहान आम लोगों की तरह पेसेंजर ट्रेन से सफर करते हुए नजर आए। इस दौरान उन्होंने ट्रेन में यात्रियों से मुलाकात भी की साथ ही बच्चों के साथ सेल्फी ली। शिवराज के साथ उनकी पत्नी साधना सिंह भी थीं।
इस दौरान लोगों को पता चला तो वे उनका स्वागत करने उमड़ पड़े। सफर के दौरान कुछ महिला खिलाड़ी भी शिवराज से मिलने पहुंची। इस दौरान शिवराज सिंह ने कहा कि आज रेल द्वारा छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में गंजबासौदा से भोपाल वापसी के दौरान छत्तीसगढ़ की बेटी, वेटलिफ्टर सोनाली यदु और एकता बंजारे से भेंट हुई। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में आयोजित खेलो इंडिया विमेंस वेटलिफ्टिंग लीग में बेटी सोनाली ने स्वर्ण पदक और बेटी एकता ने वेटलिफ्टिंग में कांस्य पदक जीतकर देश व प्रदेश का नाम रोशन किया है। आप दोनों बेटियों को बहुत-बहुत बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।
बता दे कि शिवराज सिंह चौहान ने चुनाव से पहले विदिशा क्षेत्र में लोकल ट्रेन में सफर किया। वे विदिशा के दौरे पर गए थे। उनके साथ पत्नी साधना सिंह भी थी। शिवराज ने सुबह गंजबासौदा पहुंचने के लिए लोकल ट्रेन में सफर किया। शाम को वापस ट्रेन से भी लौट आए।

 

kesarianews
Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।