रामनवमी के शुभ अवसर पर अयोध्या की तरह सजी छतरपुर नगरी

छतरपुर। रामनवमी के अवसर पर शहर को खूबसूरती के साथ सजाया गया। शहर के चौराहों पर विशेष राम दरबार सजा गए। पन्ना नाके पर भगवान राम सीता जी के साथ अपने भाइयों के साथ विराजमान हुए हैं।
इधर शहर के मुख्य छत्रसाल चौराहे पर अयोध्या में विराजे भगवान राम की छवि को विराजित किया गया है। भगवान राम के जन्मोत्सव व नव रामनवमी के विशेष अवसर पर भव्य चल समारोह निकाला जाएगा। भगवा राम के इस महोत्सव को यादगार बनाने के लिए मंदिर और चौराहा सहित पूरा शहर सजाया गया है।
शाम को चल समारोह निकाला जाएगा। जिसमें पूरा शहर शामिल होगा। पन्ना नाके पर श्री कृष्ण राधा समिति के द्वारा सजाए गए राम दरबार में विशेष भंडारे के आयोजन की भी तैयारी चल रही है।

kesarianews
Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।