उज्जैन । गुरुवार को राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम और कांग्रेस नेता सचिन पायलट उज्जैन पहुंचे। उन्होंने उज्जैन-आलोट संसदीय क्षेत्र से विधायक महेश परमार के समर्थन में शहीद पार्क पर आमसभा को संबोधित किया। आज ही महेश परमार नामांकन की शेष औपचारिकता भी पूरी करेंगे। इस अवसर पर रैली भी निकाली गई। इस दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी जी, राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव भी मौजूद रहे।
इस अवसर पर सचिन पायलट ने कहा कि अब देश में लोग वादों और आश्वासनों से ऊब चुके हैं। अब बदलाव का वातावरण है। उन्होंने अपने संबोधन में भाजपा नेताओं पर भी निशाना साधा।
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव श्री सचिन पायलट जी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी जी, राज्यसभा सदस्य श्री विवेक तन्खा जी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री अरुण यादव जी ने उज्जैन लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी श्री महेश परमार जी की नामांकन रैली को संबोधित किया।
कांग्रेस प्रवक्ता राजेश तिवारी ने बताया कि सभा में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, अरुण यादव, विवेक तन्खा भी शामिल हुए। सभा उपरांत नामांकन रैली निकली। महेश परमार एक बार फिर अपना नामांकन फार्म विक्रमादित्य प्रशासनिक संकुल भवन पहुंचकर जमा करेंगे। वे इस बार नामांकन पत्र के साथ शपथ पत्र भी जमा करेंगे। वो शपथ पत्र, जिसमें उनकी आय, संपत्ति और उन पर दर्ज अपराध की जानकारी होगी।
Author: kesarianews
शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।
