धौलपुर में 10वां निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण शिविर शुरू, दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर और कृत्रिम पैर वितरित
विजय शर्मा, धौलपुर (राजस्थान) –
शहर के सूर्य नगर, ओडेला रोड स्थित मयूरी विशेष विद्यालय में शुक्रवार को 10वें निःशुल्क विशाल विशेष योग्यजन सहायक उपकरण वितरण शिविर का भव्य शुभारंभ किया गया। शिविर के पहले दिन दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकता के अनुसार व्हीलचेयर, बैसाखी, कैलीपर्स, कृत्रिम पैर (जयपुर फुट) और श्रवण यंत्र (कान की मशीन) सहित विभिन्न सहायक उपकरण वितरित किए गए।
यह शिविर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग धौलपुर, महावीर विकलांग सहायता समिति जयपुर, सेठ निनुआराम चैरिटेबल पब्लिक वेलफेयर सोसायटी तथा मयूरी सर्जिकल हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक देवेन्द्र सिंह जांगल रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला परिवहन अधिकारी गौरव यादव मौजूद रहे। कार्यक्रम में मदन मोहन शर्मा, विशम्बर दयाल शर्मा, शिवशंकर गर्ग, मुन्नालाल मंगल, समाजसेवी एवं व्यवसायी मुरारी लाल सिंघल, अग्रवाल सेवा समिति धौलपुर के जिलाध्यक्ष ऋषि मित्तल, वीरेन्द्र त्यागी, मनोज अग्रवाल और मुन्नालाल गोयल सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हुई। संस्था सचिव डॉ. आर.एस. गर्ग और संस्था के सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान ललित शर्मा ने स्वागत उद्बोधन दिया, वहीं जिलाध्यक्ष ऋषि मित्तल ने संस्था की गतिविधियों और विशेष योग्यजनों के उत्थान के लिए किए जा रहे कार्यों पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष शिवशंकर अग्रवाल ने उत्कृष्ट कार्य के लिए यूथ फॉर जॉब फाउंडेशन के सचिव रवि त्यागी तथा स्टेट लेवल लॉन्ग जंप में बेहतर प्रदर्शन करने वाले निशांत को सम्मानित किया। कार्यक्रम में विशम्बर दयाल शर्मा, अनुराग शर्मा, रणबीर डंडोतिया और विजय श्रीवास्तव ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
संस्था सचिव डॉ. आर.एस. गर्ग ने बताया कि यह शिविर तीन दिनों तक आयोजित किया जाएगा, जिसका उद्देश्य जिले के अधिक से अधिक दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।
कार्यक्रम का संचालन भूपेन्द्र पाराशर ने किया। इस अवसर पर जिला प्रचारक रौनक सिंह, रागिनी अग्रवाल, रेनू भार्गव, इन्द्रा जिंदल, आरती गर्ग, रामकुमार गर्ग, धर्मेन्द्र सिकरवार सहित विद्यालय का स्टाफ और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
बाइट 1: संस्था सचिव डॉ. आर.एस. गर्ग
बाइट 2: जिला परिवहन अधिकारी गौरव यादव
Author: kesarianews
शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।
