नर्मदापुरम में किसानों की समस्याओं को लेकर कलेक्टर से चर्चा, मूंग खरीदी को लेकर दी आंदोलन की चेतावनी…
बड़ी खबर केसरिया खबर @sms
नर्मदापुरम। जिले के चार किसान संगठनों ने सोमवार को नवागत कलेक्टर सौमेश मिश्रा से मुलाकात कर गेहूं खरीदी, खाद, बिजली एवं मूंग फसल से जुड़ी समस्याओं पर लगभग एक घंटे तक विस्तृत चर्चा की। किसानों ने आरोप लगाया कि इस वर्ष जिले में अब तक की “सबसे खराब गेहूं खरीदी” हुई है, जिससे किसान बेहद परेशान और हलाकान हो गए हैं।

किसान संगठनों ने प्रशासन से मांग की कि आगामी मूंग खरीदी को लेकर शासन को तत्काल प्रस्ताव भेजा जाए, ताकि किसानों को फिर से अव्यवस्थाओं का सामना न करना पड़े। किसानों का कहना है कि यदि समय रहते उचित व्यवस्था नहीं की गई तो जिले के मूंग उत्पादक किसान उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।
चर्चा के दौरान किसानों ने फसलों की गुणवत्ता जांच को लेकर भी नाराजगी जताई। उनका कहना था कि सरकार फसलों में “चार दाने मिट्टी” होने पर खरीदी में आपत्ति उठाती है, जबकि पेट्रोल में 30 प्रतिशत तक एथेनॉल मिलाकर बेचा जा रहा है क्योंकि वह उद्योगपतियों का उत्पाद है।
किसानों ने प्रशासन से खरीदी प्रक्रिया को पारदर्शी और किसान हितैषी बनाने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसानों को आर्थिक नुकसान और परेशानियों का सामना न करना पड़े।
रिपोर्ट: केसरिया न्यूज़ डॉट कॉम
Author: kesarianews
शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।
