क्या सचमुच कच्चा बादाम गर्ल ने कर ली शादी? कौन है अंजलि का हमसफर?

सोशल मीडिया पर अपने डांस मूव्स से तहलका मचाने वालीं ‘कच्चा बादाम’ गर्ल अंजलि अरोड़ा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। अंजलि अरोड़ा ने अपनी शादी का एलान कर सबको चौका दिया था। जिसके बाद अंजलि एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में आ गईं थीं। अंजलि ने हाल ही में एक फोटो शेयर की थी, जिसमें उनके मंगेतर और वो सगाई की अंगूठी पहने नजर आ रहे हैं।
अंजलि आकाश संसवाल नाम के शख्स को डेट कर रही हैं। कुछ महीने पहले उन्होंने अपने ब्वॉयफ्रेंड आकाश संसवाल को महंगी अंगूठी भी गिफ्ट में दी थी। ऐसे में फैंस ने कयास लगाया कि अंजलि ने उनके ही साथ सगाई कर ली है।
अंजलि अक्सर अपने ब्वॉयफ्रेंड आकाश संसवाल के साथ इंस्टाग्राम पर वीडियो भी शेयर करती रहती हैं। बता दें कि अंजलि ने एक अप्रैल को अपने एक्स @AnjaliArora1050 पर सगाई की अंगूठी वाली स्टोरी पोस्ट की थी, जिसके बाद अंजलि की सगाई के कयास लगने लगे थे।
सगाई की अंगूठी वाली स्टोरी पोस्ट के कुछ टाइम बाद अंजलि ने एक दूसरा वीडियो शेयर कर अपनी सगाई का सच बताया और कहा कि मेरे पास सगाई की बधाई के बहुत मैसेज आ रहे थे, इसलिए मुझे लगा की आप सबको सच बता देना चाहिए। मैने आप सबको अप्रैल फूल बनाया, मेरा शादी का अभी कोई प्लान नहीं है, क्योंकि मैं अभी खुद बच्ची हूं।
बता दें अंजलि आकाश संसवाल को डेट कर रही हैं। आकाश एक डिजिटल क्रिएटर हैं और साथ ही वो इंस्टाग्राम पर बीजेपी का हैंडल भी चलाते हैं। आकाश की फैन फॉलोइंग बहुत तगड़ी है, उन्हें बॉलीवुड स्टार्स की तरह लोग पसंद करते हैं।

kesarianews
Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।