शनिवार देर रात राष्ट्रपति ने 9 राज्यों के राज्यपाल बदले, जानिए कौन किस राज्य का राज्यपाल बना…

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शनिवार देर रात राजस्थान झारखंड पंजाब समेत कई राज्यों में की राज्यपालों की नियुक्ति ।

28/जुलाई/2024

देर रात संतोष गंगवार झारखंड के राज्यपाल नियुक्त किए गए हैं। झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन महाराष्ट्र के नए राज्यपाल होंगे। रमन डेका को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति भवन से जारी बयान के अनुसार असम के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया पंजाब के राज्यपाल और केंद्रशासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक होंगे।

  • हाईलाइट

  • सी एच विजय शंकर को मेघालय का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
  • हरिभाऊ किसन राव बागड़े राजस्थान के राज्यपाल नियुक्त किए गए।
  • सी पी राधाकृष्णन होंगे महाराष्ट्र के नए राज्यपाल।

नई दिल्ली।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शनिवार देर रात राजस्थान, झारखंड, पंजाब समेत कई राज्यों में कई राज्यपालों की नियुक्ति की। लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को मणिपुर के अतिरिक्त प्रभार के साथ असम का राज्यपाल बनाया गया है। वहीं, संतोष कुमार गंगवार झारखंड के नये राज्यपाल होंगे, वह सी पी राधाकृष्णन की जगह लेंगे। सी पी राधाकृष्णन को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। गुलाब चंद कटारिया को बनवारीलाल पुरोहित के स्थान पर पंजाब का राज्यपाल बनाया गया है।

गुलाब चंद कटारिया पंजाब के राज्यपाल होंगे…

राष्ट्रपति भवन द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने गुलाब चंद कटारिया का स्थान लिया है। विज्ञप्ति में कहा गया है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक पद से पुरोहित का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। असम के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया पंजाब के राज्यपाल और केंद्रशासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक होंगे।

के कैलाश नाथन को पुडुचेरी के उपराज्यपाल नियुक्त…

विज्ञप्ति के अनुसार रमेन डेका को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल और सी एच विजय शंकर को मेघालय का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वहीं, के कैलाश नाथन को पुडुचेरी के उपराज्यपाल के रूप में नियुक्त किया है। बयान में कहा गया है कि ये नियुक्तियां उनके संबंधित कार्यालयों का कार्यभार संभालने की तारीख से प्रभावी होंगी।

लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को असम का राज्यपाल नियुक्त किया….

बयान में कहा गया कि सिक्किम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को असम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है और उन्हें मणिपुर के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। साथ ही बयान में कहा है कि हरिभाऊ किसनराव बागड़े को राजस्थान का राज्यपाल नियुक्त किया गया है, जिष्णु देव वर्मा तेलंगाना के राज्यपाल होंगे और ओम प्रकाश माथुर सिक्किम के नए राज्यपाल होंगे।

राज्य__________________ राज्यपाल

राजस्थान_______________ हरिभाऊ बागड़े

तेलंगाना________________ जिष्णु देव वर्मा

सिक्किम ________________ओम प्रकाश माथुर

झारखंड_________________संतोष गंगवार

महाराष्ट्र_________________ सी पी राधाकृष्णन

पंजाब__________________ गुलाब चंद कटारिया

असम-मणिपुर____________लक्ष्मण प्रसाद आचार्य

मेघालय _________________सी एच विजय शंकर

छत्तीसगढ़________________रमेन डेका

kesarianews
Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।