राजस्थान के धौलपुर पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान (आईपीएस) ने आज बसेड़ी, कंचनपुर और नादनपुर पुलिस थानों का निरीक्षण किया।
धौलपुर- विजय शर्मा
इस दौरान उन्होंने थानाधिकारियों और पुलिसकर्मियों से इलाके की भौगोलिक, सामाजिक और आपराधिक पृष्ठभूमि के बारे में जानकारी ली और उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इसके अलावा, उन्होंने थाना भवन, परिसर में बने मैस और बैरकों का निरीक्षण किया और थाना मालखाना और थाना कार्यालय के महत्वपूर्ण रजिस्टरों की जांच की। उन्होंने महिला हेल्प डेस्क का भी निरीक्षण किया और कंप्यूटर कक्ष का हाल जाना।
उन्होंने सीसीटीएनएस कर्मचारियों को ई-साक्ष्य की समय से फीडिंग करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस थाने में आने वाले फरियादी की शिकायत को गंभीरता से सुना जाए और उसका समय से निस्तारण किया जाए। उन्होंने थानाधिकारियों को पुलिस की गश्त और व्यवस्था को मजबूत करने, आमजन से समन्वय स्थापित करने, पुलिसकर्मियों को क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील रहने और असामाजिक तत्वों पर वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
Author: kesarianews
शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।
