बेटी समायरा को करिश्मा ने इस खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई, बोलीं- हमेशा साथ रहूंगी खड़ी

मशहूर अभिनेत्री करिश्मा कपूर की बेटी समायरा आज अपना 19वां जन्मदिन मना रही हैं। इस दौरान समायरा की मां करिश्मा और उनकी मासी करीना ने खास पोस्ट शेयर कर जन्मदिन की बधाई दी। समायरा के साथ अनदेखी तस्वीरें शेयर करते हुए करीना बेहद प्यारा नोट लिखा, जिसके बाद से उनका यह पोस्ट चर्चा का विषय बना हुआ है।
करिश्मा कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर बेटी समायरा के साथ बिताए खूबसूरत पलों को शेयर किया। पार्क में टहलते हुए तस्वीर शेयर करते हुए करिश्मा ने समायरा को जन्मदिन की बधाई दी। इस तस्वीर में करिश्मा ने लिखा, इस तस्वीर की तरह ही मैं हमेशा तुम्हारे पीछे खड़ी मिलूंगी। वहीं, करीना कपूर खान ने इंस्टाग्राम पर समायरा की तस्वीर शेयर किया और लिखा, दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़की।
गौरतलब है कि करिश्मा कपूर एक बार फिर से बॉलीवुड में वापसी को तैयार है। करिश्मा ‘मर्डर मुबारक’ से वापसी कर रही है। अनुजा चौहान के उपन्यास ‘क्लब यू टू डेथ’ पर आधारित इस फिल्म में करिश्मा कपूर के अलावा पंकज त्रिपाठी, सारा अली खान, विजय वर्मा, डिंपल कपाड़िया, संजय कपूर, टिस्का चोपड़ा और सुहैल नय्यर जैसे कई दिग्गज कलाकार शामिल है।
‘मर्डर मुबारक’ को होमी अदजानिया निर्देशित किया है। वहीं, इस सुप्रोतिम सेनगुप्ता और गजल धालीवाल ने लिखा है। फिल्म को दिनेश विजान की प्रोडक्शन हाउस मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बनाया गया है, जो 15 मार्च, 2024 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। फिल्म का ट्रेलर सामने आने के बाद से दर्शकों में इसे लेकर काफी उत्सुकता देखने को मिल रही है।

kesarianews
Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।