जिस खिलाड़ी को पंजाब किंग्स ने अपनाने से किया था इंकार, उसी पर लुटाया है अब करोड़ों रुपए

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के लिए रिटेंशन को पूरा कर लिया गया है। अब सभी 10 टीमें मेगा ऑक्शन में खिलाड़ियों की खरीद फरोख्त करेंगे। आईपीएल में 2025 के लिए हुए रिटेंशन में कुछ ऐसे खिलाड़ियों को भी रिटेन किया गया है, जिसकी कोई उम्मीद नहीं कर रहा था। ऐसे ही एक नाम हैं शशांक सिंह। शशांक सिंह को पंजाब किंग्स ने 5 करोड़ में अनकैप्ड खिलाड़ी के तौर पर रिटेन किया है। शशांक सिंह को पंजाब ने पिछले सीजन में महज 20 लाख में खरीदा था। शशांक के अलावा पंजाब किंग्स ने प्रभसिमरन सिंह को अपने साथ बनाए रखा है।

शशांक सिंह और पंजाब किंग्स का मामला काफी रोचक है। दरअसल आईपीएल 2024 के मिनी ऑक्शन में पंजाब किंग्स किसी दूसरे शशांक सिंह के नाम पर विचार कर रही थी। नाम एक जैसा होने के कारण छत्तीसगढ़ के क्रिकेटर पर पंजाब किंग्स ने गलती से बिड कर दी। बिड पूरा होने के बाद जब फ्रेंचाइजी को पता चला तो उन्होंने खरीदे हुए खिलाड़ी को लेने से इंकार कर दिया।
मामला काफी उलझ गया था, चुकी पंजाब किंग्स ने सिर्फ बेस प्राइज पर शशांक सिंह को खरीदा था। ऐसे में मैनेजमेंट से फैसला लिया कि बिड किए हुए खिलाड़ी को ही रखते हैं। किस्मत से शशांक सिंह को पिछले सीजन में खेलने का मौका भी मिला। इसके बाद फिर क्या था शशांक सिंह ने 14 मैच में 164.65 की स्ट्राइक रेट से 354 रन कूट दिए, जिसमें दो फिफ्टी भी शामिल रही। इस तरह शशांक सिंह ने 20 लाख से खुद अपनी मेहनत के दम पर अपनी कीमत को 5 करोड़ तक पहुंचा दिया।
kesarianews
Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।