नई दिल्ली: कॉमेडियन कुणाल कामरा ने एक बार फिर ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर पर निशाना साधा है। साथ ही उन्होंने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से इस मामले में हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया है। एक्स पर एक पोस्ट में कामरा ने कहा कि ओला के ग्राहकों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है लेकिन कंपनी को इससो कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि ग्राहकों की आवाज नहीं सुनी जा रही है। ओला के स्कूटरों में खराबी के कारण वे काम पर नहीं जा पा रहे हैं। क्या सरकारी एजेंसियां इसमें हस्तक्षेप करेंगी?
यूजर की शिकायत
एक अन्य एक्स यूजर ने भी पोस्ट का समर्थन करते हुए कहा, ‘मैं सोलापुर से हूं और मैंने इसे प्रत्यक्ष रूप से देखा है। उपभोक्ताओं के साथ जिस तरह का व्यवहार किया जाता है, वह मैंने अब तक देखा सबसे खराब है, खासकर तब जब उन्होंने ओला इलेक्ट्रिक के लिए पूरी राशि का भुगतान कर दिया है।’ ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ने कहा कि उसने हाल ही में नियामक फाइलिंग के अनुसार केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA) से प्राप्त शिकायतों में से 99.1% का समाधान कर दिया है।
शेयर का हाल
इस बीच HSBC ने ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी स्टॉक के लिए टारगेट प्राइस 140 रुपये से घटाकर 110 रुपये कर दिया है। इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार में धीमी पैठ और सर्विस की चुनौतियों के कारण किया गया है। हालांकि, वैश्विक ब्रोकरेज ने स्टॉक पर अपनी ‘बाय’ रेटिंग बरकरार रखी है। ओला इलेक्ट्रिक के शेयर में कई उतारचढ़ाव आए हैं। शुरुआत में स्टॉक की कीमत अपने IPO मूल्य से दोगुनी हो गई थी। सोमवार को कंपनी का शेयर बीएसई पर 0.59% की तेजी के साथ 77.78 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।
Author: kesarianews
शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

