नई दिल्ली: खनन क्षेत्र की प्रमुख कंपनी वेदांता लिमिटेड ने शुक्रवार को अपनी सितंबर तिमाही का रिजल्ट घोषित किया। इस दौरान कंपनी को 5,603 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ है जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में उसे 915 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू पिछले साल की समान तिमाही के मुकाबले 4% घटकर 37,171 करोड़ रुपये रह गया। एक साल पहले यह 38,546 करोड़ रुपये था। कंपनी ने जुलाई-सितंबर की अवधि में 9,828 करोड़ रुपये का EBITDA दर्ज किया, जबकि मार्जिन 26.1% रहा।
कंपनी का कर्ज
दूसरी तिमाही के अंत में वेदांता का कर्ज 56,927 करोड़ रुपये रह गया है जबकि नेट डेट/EBITDA 1.49 गना है जो छह तिमाहियों में सबसे बेस्ट पोजीशन है। वेदांता ने कहा कि उसकी पेरेंट कंपनी Vedanta Resources ने बॉन्ड इश्यू के जरिए $1.2 अरब जुटाए हैं और अपने कर्ज पर ब्याज लागत पर तीन फीसदी से ज्यादा कमी की है। पेरेंट कंपनी का नेट डेट पहली छमाही में एक अरब डॉलर घटकर एक दशक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है। वेदांता ने कहा कि उनका डिमर्जर ट्रैक पर है और फाइनल स्टेज पर है।
Author: kesarianews
शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

