‘बटेंगे तो कटेंगे’ के जवाब में कांग्रेस चलाएगी ‘पढ़ेंगे तो बढ़ेंगे’ अभियान, सचिन पायलट का ऐलान

भोपाल: राजस्थान के पूर्व डेप्युटी सीएम और कांग्रेस नेता सचिन पायलट एमपी दौरे पर थे। इस दौरान भोपाल में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने जमकर पर बीजेपी की सरकार पर निशाना साधा है। सचिन पायलट ने कहा कि सरकार जनता की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरी है। उन्होंने कहा कि बीजेपी हर जगह झूठा प्रचार कर रही है। 400 पार के अहंकार को जनता ने करारा जवाब दिया है। सचिन पायलट ने कहा कि बीजेपी ने देश में दो बैसाखियों पर सरकार बनाई है।

kesarianews
Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।