सब्यसाची मुखर्जी माफी मांगो, विज्ञापन हटाओ नहीं तो….!

सब्यसाची मुखर्जी माफी मांगो, विज्ञापन हटाओ नहीं तो होगी FIR और अलग से भेजा जाएगा फोर्स डॉ. नरोत्तम…

बड़ी खबर केसरिया खबर@sms

भोपाल-डेस्क…
31/0अक्टूबर/2021

मप्र के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा (MP Home Minister Narottam Mishra) ने आज कहा कि, मैने डिजाईनर सब्यसाची मुखर्जी का मंगलसूत्र का विज्ञापन देखा जो की बेहद ही आपत्तिजनक है।

आभूषणों में धार्मिक दृष्टि से सर्वाधिक महत्त्व मंगलसूत्र का ही है। हम मानते हैं कि मंगलसूत्र का पीला हिस्सा माँ पार्वती और काले हिस्से में भगवान शिव को माना जाता है।शिव जी की कृपा से महिला और उसके पति की रक्षा होती है। तथा माँ पार्वती की कृपा से वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहता है।

मुझे इस बात को लेकर बेहद आपत्ति है कि तमाम चेतावनी के बाद भी हिंदू धर्म व उसके प्रतीकों के साथ छेड़छाड़ की सुनियोजित जारी है।
यदि 24 घंटे मे इस विज्ञापन को नही हटाया गया और माफी नही मांगी गई तो संबधित व्यक्तियों के खिलाफ FIR होगी और अलग से फ़ोर्स भी भेजी जाएगी।

ज्ञात हो कि विगत दिनों से सोशल मीडिया एवं अन्य मीडिया माध्यमों से डिज़ाइनर सब्सयाची मुखर्जी द्वारा बनाए गए मंगलसूत्र के आपत्तिजनक विज्ञापन पर लगातार प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। देशभर में बहुसंख्यक वर्ग इस विज्ञापन से नाराज हैं।

kesarianews
Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।