दोहा: कतर ने कहा है कि वह इजरायल और हमास के बीच युद्धविराम और बंधक रिहाई वार्ता में मध्यस्थ के तौर पर काम नहीं करेगा। कतर ने दोनों पक्षों के इस संबंध में ठंडे रवैये से नाराजगी जताते हुए मध्यस्थ के रोल से कदम पीछे खींचे हैं। कतर के अधिकारियों ने शनिवार को कहा है कि उनकी सरकार मध्यस्थ के तौर पर काम करने में आगे तभी दिलचस्पी लेगी, जब हमास और इजरायल की ओर से बातचीत के लिए इच्छा जताई जाएगी। गाजा में बीते साल अक्टूबर से लगातार इजरायल के हमले जारी हैं, जिससे भारी ताबाही हुई है। कतर की ओर से बीते समय में युद्ध विराम के कुछ प्रयास हुए लेकिन ये कामयाब नहीं हो सके।
हमास के नेता दोहा छोड़ेंगे?
कतर ने इजराइल और हमास से कह दिया है कि कि वह समझौते पर सद्भावनापूर्वक बातचीत करने से इनकार किए जाने के बाद मध्यस्थता के प्रयास जारी नहीं रख सकता है। कतर ने हमास और इजराइल के बीच मध्यस्थता के प्रयासों को खत्म करने की बात कही है लेकिन अभी यह स्पष्ट नहीं है कि कतर में रह रहे हमास के शेष नेतृत्व को वहां रहने दिया जाएगा या इस पर भी आने वाले समय में कोई फैसला लिया जा सकता है।
Author: kesarianews
शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।
