रजनीकांत और अमिताभ बच्चन की एक्शन-ड्रामा ‘वेट्टैयन’ ने बुधवार को खुद को संभाला है। ओपनिंग वीकेंड में तगड़ी कमाई के बाद जहां सोमवार और मंगलवार को कमाई में भारी गिरावट आई थी, वहीं 7वें दिन थोड़ी बेहतर हालत में हैं। लेकिन इसकी रफ्तार अब धीमी हो चली है। दूसरी ओर, जूनियर एनटीआर की ‘देवरा: पार्ट 1’ भी बॉक्स ऑफिस पर अपने आखिरी दौर में है जैसे-जैसे करोड़ में कमाई कर रही है। लेकिन यह फ्लॉप हो चुकी है और अभी अपने बजट से 20.70 करोड़ पीछे है।
‘वेट्टैयन’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 7
sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘वेट्टैयन’ ने बुधवार को सभी चार भाषाओं को मिलाकर 4.15 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। एक दिन पहले इसने 4.30 करोड़ रुपये कमाए थे। कमाई 7वें दिन भी गिरी है, लेकिन यह थोड़ी संभली जरूर है। यह फिल्म पूरी तरह से रजनीकांत की फैन फॉलोइंग के बूते कमाई कर रही है, क्योंकि तमिल के अलावा हिंदी, तेलुगू या कन्नड़ में इसकी हालत बहुत खराब है।
‘वेट्टैयन’ वर्ल्डवाइड कलेक्शन डे 7
वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में भी ‘वेट्टैयन’ का जोर अब थोड़ा ढीला पड़ चुका है। 7 दिनों में इसने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 208 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है। साल 2024 में रजनीकांत की यह फिल्म थलपति विजय की GOAT के बाद दूसरी सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म जरूर है। लेकिन जिस रफ्तार से यह बिजनस कर रही है, उससे यह फ्लॉप होती हुई भी नजर आ रही है।
‘देवरा’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 20
मौजूदा वक्त साउथ सिनेमा के लिए भी काफी बुरा दिख रहा है। बैक-टू-बैक बड़े सुपरस्टार्स की फिल्में पिट रही हैं। यही हाल ‘देवरा’ का भी है। रिलीज के 20वें दिन इसने 1.40 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। फिल्म का टोटल कलेक्शन देश में 279.30 करोड़ रुपये है। लेकिन यह अभी भी 300 करोड़ रुपये के अपने बजट से काफी पीछे है।
‘देवरा’ वर्ल्डवाइड कलेक्शन डे 20
कोरटाला शिवा के डायरेक्शन में बनी ‘देवरा’ ने वर्ल्डवाइड भी 410 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई ही की है, जो इसके बजट के हिसाब से काफी कम है। यह फिल्म देश और विदेश दोनों ही मोर्चों पर विफल हो गई है। जबकि RRR की सुपरसक्सेस के बाद पर्दे पर जूनियर एनटीआर की वापसी से खूब सारी उम्मीदें थीं।
Author: kesarianews
शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

