Pushpa 2 की नहीं बदली र‍िलीज डेट, नए पोस्टर में अल्लू अर्जुन के बगावती तेवर, लोग बोले- अब होगा बॉक्स ऑफिस पर रूल

अल्लू अर्जुन की अपकमिंग फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ का नया पोस्टर रिलीज़ हो गया है। इस पोस्टर ने एक बार फिर से फैन्स के बीच उत्साह बढ़ा दिया है। इस नए पोस्टर में एक्टर अल्लू अर्जुन अपने सिग्नेचर पुष्पा लुक में नज़र आ रहे हैं, जिसमें उनका स्वैग भी खूब दिख रहा है।

इसी के साथ जहां अब तक ‘पुष्पा 2’ के रिलीज डेट को लेकर आशंका थी कि ये तारीफ आगे बढ़ सकती है, वहीं इस पोस्टर के साथ इसे लेकर भी जानकारी शेयर की गई है। नए पोस्टर में अल्लू अर्जुन अपने ‘पुष्पा’ वाले लुक में काफी गंभीर, विद्रोही और भरपूर आत्मविश्वास के साथ बैठे दिख रहे हैं।

kesarianews
Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।