सरकारी राशन प्रणाली की हकीकत!

अजयगढ़ तहसील के ग्राम बरकोला के मंगला खोड़ा मे गरीबों को नही मिल पा रहा राशन!

बड़ी खबर केसरिया खबर@sms

25/मई/2022

सचिन कुमार मिश्रा, पन्ना मप्र

मध्य प्रदेश सरकार के मुखिया शिवराज सिंह चौहान मंच से हमेशा उदघोष करते हैं की गरीबों का राशन खाने वालों को बक्शा नही जाएगा! टू वहीं दूसरी और पन्ना जिले से विधायक एवं मध्य प्रदेश शासन के खनिज एवं श्रम संसाधन मंत्री ब्रजेन्द प्रताप सिंह का भी स्पष्ट कहना है की गरीब के अन्न के साथ अगर गड़बड़ी हुई तो सीधे जेल भेजा जाएगा।

लेकिन पन्ना जिले के अजयगढ़ तहसील के अंतरगत ग्राम बरकोला के मंगला खोड़ा मे ग्रामीणों को होली के आस पास से नही मिला राशन (करीब तीन महीनो से) एक छोटे तबके के लोग परेशान,ग्रामीण लोगों ने जानकारी देते हुये बताया की कोटेदार संतोष यादव द्वारा बोला जाता है की अभी ऊपर से राशन आना बंद है। जब आयेगा तब मिलेगा,साथ ही लोगों ने जानकारी दी की कुछ व्यक्तियों को एक माह का अनाज देकर अंगूठा आदि लेकर बकाया माह का भी चढ़ा लिया जाता है! जिसे सुनकर हम भी हैरान रह गए।

इनका कहना…

तहसीलदार अजयगढ़ शिवदयाल प्रजापति से बात की गई तो उन्होंने बताया की जांच की जाएगी,दोषी पाये जाने पर कार्यवाही भी की जाएगी।

कोटेदार संतोष यादव का कहना…

मेरे पास दो जगह की दुकान हैं। आगे एक मे बाटता हूं फिर दूसरे मे, मे तो सभी को आनलाइन वितरण करता हूं। फिर अगर आप देखना चाहें तो आनलाइन देख सकते हैं।

अब प्रश्न ये उठता है की गरीबों को क्या केवल चुनावी राजनीति के वक्त ही इस्तमाल किया जाता है। क्या अन्न,शिक्षा,स्वास्थ्य सेवाओं पर उनका बराबर अधिकार नही,ये तो एक स्थान की विसंगति है,केसरिया न्यूज़ को अन्य जगह से भी लगातार शिकायतें मिल रहीं हैं जो की अगली खबर में पाठकों तक पहुंचाई जाएगी।

kesarianews
Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।