इस वक्त जहां कार्तिक आर्यन और अजय देवगन स्क्रीन पर आमने-सामने हैं। वहीं, विक्रांत मैसी भी बॉबी देओल और सूर्या को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। ‘द साबरमती रिपोर्ट’ और ‘कंगुवा’ बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई है। लेकिन एक-दूसरे को चैलेंज जरूर कर रही है। अब दोनों ही फिल्मों का पहला रविवार कुछ खास नहीं रहा। एक सच्ची घटना पर आधारित मूवी है और दूसरी फिक्शनल। और दोनों ही दर्शकों को अपनी तरफ खींचने में नाकाम रही। आइए बताते हैं कि किसने कितनी कमाई की।
‘कंगुवा’ की चौथे दिन की कमाई
वहीं, सूर्या और बॉबी देओल की ‘कंगुवा’ का चौथा दिन अच्छा नहीं बीता। पहले रविवार और चौथे दिन इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 10.50 करोड़ की कमाई की। जहां इसने तीसरे दिन और पहले शनिवार को 9.85 करोड़ की कमाई की थी। वहीं, चौथे दिन कलेक्शन में 3.68% की बढ़ोत्तरी देखी गई है। कुल मिलाकर इसने अभी तक तमिल, तेलुगू, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम में 53.85 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।
बजट का आधा भी नहीं कमा पाईं ‘कंगुवा’ और ‘द साबरमती’
वहीं, विक्रांत मैसी की फिल्म का बजट जहां 15 करोड़ रुपये है। वहीं, सूर्या की मूवी हाल के इतिहास की सबसे महंगी तमिल फिल्मों में से एक है। इसका बजट करीब 350 करोड़ बताया जा रहा है। ऐसे में दोनों ही अपने बजट का आधा हिस्सा भी नही कमा पाई हैं। जबकि दोनों की रिलीज के बाद तीन दिन की लगातार छुट्टी थी। बावजूद इसके कमाई में कोई इजाफा नहीं हुआ है।
Author: kesarianews
शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।
