वॉशिंगटन: अमेरिकी चुनाव में जीत के बाद डोनाल्ड ट्रंप की वॉइट हाउस में दूसरी पारी बेहद ही ताकतवर होने जा रही है। वॉइट हाउस की रेस जीतने के बाद डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी ने अमेरिकी संसद के निचले सदन प्रतिनिधि सभा (हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव) में भी 218 का आंकड़ा पार कर लिया है। इसके साथ ही रिपब्लिकन का अब कांग्रेस के दोनों सदनों और वॉइट हाउस पर नियंत्रण हो गया है। रिपब्लिकन पार्टी ने पहले ही सीनेट में बहुमत हासिल कर लिया है।
हाउस में भी रिपब्लकिन को बहुमत
अमेरिका में 5 नवंबर को हुए चुनाव में वोटों की गिनती जारी है और सभी सीटों के लिए नतीजों की आधिकारिक घोषणा में कुछ सप्ताह बाकी हैं, लेकिन तीन टीवी चैनलों ने अपने विश्लेषण के आधार पर घोषणा की है कि पार्टी ने 435 सदस्यीय सदन में आधे से अधिक सीटें जीत ली हैं।
ट्रंप को 312 इलेक्टोरल वोट
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में जीत के लिए उम्मीदवार को 276 इलेक्टोरल वोटों की जरूरत होती है। कांग्रेस के दोनों सदनों पर नियंत्रण होने से ट्रंप को कानून और बजट के माध्यम से आगे बढ़ने में बढ़त मिलेगी। हालांकि सदन में मामूली बढ़त कभी-कभी उन्हें रोक सकती है। इससे डेमोक्रेट्स के पास उन नीतियों को चुनौती देने के लिए कम अधिकार रह जाते हैं जिनसे वे असहमत हैं। हालांकि कम अंतर का मतलब है कि सीनेट रिपब्लिकन अभी भी कुछ कार्यों के लिए पर्याप्त वोट हासिल करने के लिए संघर्ष कर सकते हैं।
Author: kesarianews
शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।
